सोमालिया में महिलाओं ने थामी एके-47 राइफलें
लंदन, 12 जुलाई (आईएएनएस)। सोमालिया में आतंकवादी संगठन अलकायदा से संबद्ध और हाथों में एके-47 रायफलें लहराती बुर्कानशीं महिलाओं का एक समूह देखा गया है।
समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक राजधानी मोगादिशू में पहली बार कट्टरपंथियों की रैली में पारंपरिक मुस्लिम परिधान में महिला कट्टरपंथियों को देखा गया है।
भीड़ को अपनी बंदूक का हुनर दिखाते हुए इन महिला कट्टरपथियों ने इस उथल-पुथल भरे अफ्रीकी देश से विदेशी शांति सैनिकों को वापस बुलाए जाने की मांग की।
इन महिलाओं को एक बेहद कट्टर आतंकी नेटवर्क, 'अल-शबाब' या 'मुजाहिदीन के युवा' के रूप में तैयार किया गया है। यह नेटवर्क आत्मघाती हमलों और अनेक सहायताकर्मियों की हत्याओं से जुड़ा हुआ है।
एक ब्रिटिश खुफिया सूत्र का कहना है, "इन महिलाओं की भर्ती बताती है कि किस तरह से क्रूर आतंकवादी तैयार किए जा रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications