जगन को कारण बताओ नोटिस

जगन आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के पुत्र हैं। वह पार्टी नेतृत्व का उल्लंघन करते हुए 'ओडरपू यात्रा' जारी रखे हुए हैं। पार्टी की ओर से सोमवार को यह नोटिस जारी किए जाने से एक दिन पहले ही उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर हमले बोले थे।

उन्होंने कहा था, "रोसैया (आंध्र के मुख्यमंत्री) की ओर से कहा गया है कि मैं जल्द मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या मैंने मुख्यमंत्री पद की मांग की है? मैं नहीं समझ पा रहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर इतनी चिंता क्यों हैं। "

गौरतलब है कि जगन इस यात्रा के जरिए अपने पिता की मौत के बाद इस सदमें में आत्महत्या करने वाले लोगों के परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। वाईएसआर की पिछले साल दो सितंबर को हुए एक हेलीकॉप्टर में मौत हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+