सर्वदलीय बैठक शुरू, पीडीपी से कोई नहीं पहुंचा
राज्य सरकार ने बीते कुछ दिनों से घाटी के चिंताजनक हालात को देखते हुए यह बैठक बुलाई है। पीडीपी ने पहले ही इसमें शामिल न होने का ऐलान किया था और अभी भी वह अपने इसी फैसले पर कायम है। उसने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अपील भी ठुकरा दी थी।
नेशनल कांफ्रेंस (नेकां), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और डेमोक्रेटिक नेशनल पार्टी (डीएनपी) के प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री फारुक अब्दुल्ला भी इस अहम बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications