उप्र में मंत्री के घर के बाहर विस्फोट (लीड-1)
उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) बृजलाल ने बताया कि मंत्री अपने घर के पास स्थित शिव मंदिर जा रहे थे, तभी पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल में विस्फोट हुआ।
बृजलाल ने बताया कि घटनास्थल पर दो मोटरसाइकिलें और दो मोपेड क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली हैं। आशंका है कि इनमें से ही किसी एक वाहन में विस्फोट हुआ है।
उन्होंने कहा कि हमले के कारणों और हमलावरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य के पुलिस महानिदेशक करमवीर सिंह इलाहाबाद रवाना हो गए।
अपुष्ट खबरों के अनुसार हमले में चार लोग घायल हुए हैं लेकिन पुलिस ने केवल मंत्री और उनके सुरक्षाकर्मी के घायल होने की पुष्टि की है। मंत्री की हालत ठीक बताई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications