'चीन में एक चौथाई पुरुष नपुंसक'
समाचार पत्र चाइना डेली ने सोमवार को लिखा कि चीनी मेडिकल एसोसिएशन के शोधकर्ताओं के अनुसार 40 साल से अधिक उम्र वाले कम से कम 40 फीसदी पुरुष इस समस्या से पीड़ित हैं।
पेकिंग यूनिवर्सिटी पीपुल्स हॉस्पिटल के मूत्रविज्ञान सर्जरी विभाग के निदेशक वांग जियावोफेंग ने बताया, "चीन में इस समस्या से पीड़ित करीब 83 फीसदी लोगों ने कभी अपना इलाज नहीं करवाया।"
उन्होंने कहा कि जागरूकता की कमी और समाज में व्याप्त भ्रांतिया इसके लिए जिम्मेदार हैं।
बीजिंग में पांचवें चाइना एंड्रोलॉजी फोरम के दौरान एक रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान उन्होंने ये बातें रखीं। यह रिपोर्ट 11 शहरों में किए गए सर्वेक्षण पर आधारित है।
वांग ने कहा कि इस समस्या से ज्यादातर पीड़ित लोगों के पीछे मनोवैज्ञानिक कारण हैं। केवल 7.2 फीसदी लोगों में यह शारीरिक कारणों से है। करीब 30 फीसदी लोग ऐसे हैं जिनमें यह शारीरिक और मनोवैज्ञानिक दोनों कारणों से है।
अध्ययन में यह भी बताया गया है कि जीवनशैली में बदलाव करके मसलन व्यायाम करने और हृदय एवं मधुमेह जैसे रोगों से अपने आपको बचाकर नपुंसकता से बचा जा सकता है।
वर्ष 2009 में लोगों की यौन संतुष्टि पर एक सर्वेक्षण किया गया था, जिसमें 13 एशियाई देशों में चीन 11वें स्थान पर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications