मई में औद्योगिक उत्पादन 11.5 फीसदी बढ़ा
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के अनुसार ऊर्जा उत्पादन में 6.4 फीसदी और खनन क्षेत्र में 8.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों में सामान्य सूचकांक में 10.14 फीसदी की तेजी देखी गई जबकि इस दौरान विनिर्माण क्षेत्र में 15.1 फीसदी का इजाफा हुआ। खनन और बिजली सूचकांक में क्रमश: 10.2 फीसदी और 6.6 फीसदी की वृद्धि देखी गई।
महंगाई पर लगाम लगाने के उद्देश्य से बाजार से तरलता सोखने के लिए 27 जुलाई को होने वाली मौद्रिक नीति की समीक्षा से पहले इस महीने के शुरू में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने लघु अवधि के लिए दिए जाने वाले कर्ज के ब्याज पर 0.25 फीसदी का इजाफा कर दिया है। इन नतीजों पर हालांकि आरबीआई के इस निर्णय का फर्क नहीं पड़ा है।
मौद्रिक नीतियों को सख्त बनाने के लिए इस साल तीसरी बार आरबीआई ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। इस माह की शुरुआत से पहले 29 जून और 19 मार्च को भी ब्याज दरों को बढ़ाने का निर्णय लिया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications