पश्चिम बंगाल में पंचायत प्रमुख सहित 2 की हत्या
पुलिस ने सोमवार को बताया कि नक्सलियों ने पंचायत प्रमुख सौमेन भकत और उनके करीबी सहयोगी कमल महतो का रविवार को उनके घर से अपहरण कर लिया था। दोनों झारखण्ड (नवीन) समूह के सदस्य थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों शवों को सिरसा और बालीडाहा गांव से सोमवार को बरामद किया गया। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
एक अधिकारी ने बताया,"घटना स्थल पर जामबोनी थाने से बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गए हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications