मास्को में विश्व हीरा कांग्रेस शुरू
मास्को, 12 जुलाई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय हीरा व्यवसायियों के आयोजनों में से एक 34वां विश्व हीरा कांग्रेस रविवार को यहां शुरू हो गया।
समाचार एजेंसी सिंहुआ के अनुसार 1947 में हुई इस अंतर्राष्ट्रीय मंच की स्थापना के बाद रूस पहली बार इस आयोजन की मेजबानी कर रहा है। तीन दिवसीय कांग्रेस के दौरान हीरा के विश्वस्तरीय व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी तथा आगामी वर्षो के लिए दिशा-निर्देश तय किए जाएंगे।
कांग्रेस का अयोजन वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ डायमंड बोर्सेज (डब्ल्यूएफडीबी) एवं इंटरनेशनल डायमंड मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन (आईडीएमए) ने संयुक्त रूप से किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications