देसी 'इटैलियन जॉब' न्यूजीलैंड में फिल्माई जाएगी
न्यूजीलैंड, 12 जुलाई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के क्वींसटाउन शहर की खूबसूरत वादियों में 'आई हेट लव स्टोरी' के फिल्मांकन के बाद अब इस साल के अंत तक एक और भारी-भरकम बजट वाली बॉलीवुड फिल्म यहां फिल्माई जाएगी।
अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म 'द इटैलियन जॉब' की रीमेक है। अब्बास-मस्तान ने इस फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन और करीना कपूर को साइन किया है।
न्यूजीलैंड पयर्टन के एक वक्तव्य के अनुसार करीब 50 दिनों की शूटिंग के लिए करीब 90 से 100 भारतीयों का दल यहां आएगा।
वक्तव्य में कहा गया है, "फिल्म की शूटिंग ऑकलैंड और वेलिंगटन में की जाएगी। इसके अलावा कार का पीछा करने वाले कुछ दृश्यों के लिए ऑकलैंड के वियाडक्ट बेसिन का चुनाव किया गया है।"
फिल्म का बजट करीब 4.3 करोड़ न्यूजीलैंड डॉलर (तीन करोड़ अमेरिकी डॉलर/1.4 अरब रुपये) है। अब्बास-मस्तान का कहना है कि नई 'द इटैलियन जॉब' बहुत अच्छी बने और मौलिक लगे इसके लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
हम देसी 'द इटैलियन जॉब' बनाने जा रहे हैं। हम अपनी फिल्म दो नायिकाओं के लिए भूमिकाएं तैयार कर रहे हैं। फिल्म में हम एक अमेरिकी अभिनेत्री को भी ले सकते हैं। खलनायक की भूमिका शीर्ष अभिनताओं में किसी एक को दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications