आंध्र में फिर रेल डकैती

पुलिस ने कहा कि डकैतों ने प्रकाशम जिले के उल्वापाडु के समीप चेन्नई-काकीनाडा एक्सप्रेस के यात्रियों से करीब 80 ग्राम सोने के गहने लूटे। यात्रियों ने शिकायत दर्ज कराई कि लुटेरों ने अंधेरे में सोने के गहनों की लूट की और उल्वापाडु स्टेशन के समीप चेन खींचकर फरार हो गए। लूट की घटना एस4, एस5 और एस6 डिब्बों में हुई।
पीड़ितों ने नेल्लोर रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि रेलगाड़ी में सवार सुरक्षाकर्मी तत्काल कार्रवाई करने में विफल रहे। लुटेरों ने इसी इलाके में शनिवार रात को इंदौर-त्रिवेंद्रम अहिल्यागिरी एक्सप्रेस को निशाना बनाने का प्रयास किया। यात्रियों के चेतावनी अलार्म बजाने के बाद वे भाग खड़े हुए।
शनिवार सुबह सिकंदराबाद-तिरुपति पद्मावती एक्सप्रेस से अप्पीकटला रेलवे स्टेशन के समीप लुटेरों ने यात्रियों से एक लाख रुपये के आभूषण लूटे। उन्होंने शयनयान श्रेणी के चार डिब्बों को निशाना बनाया। रेल यात्री तटीय आंध्र के गुंटुर-गुदुर नादीकुडी सेक्शन पर रेल डकैतियों की बढ़ती घटनाओं से काफी चिंतित हैं।












Click it and Unblock the Notifications