बिहार में बिजली गिरने से 20 की मौत

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान बिजली गिरने की वजह से तीन बच्चों और दो महिलाओं सहित 20 लोगों की मौत हो चुकी है।" बिजली गिरने की वजह से कई लोग झुलस भी गए हैं।
पूर्णिया जिले में सात, नवादा में चार और पटना, अररिया, मधेपुरा, नालंदा और शेखपुरा में दो-दो लोगों की मौत हो जाने की जानकरी मिली है। राज्य सरकार ने पीड़ितों के परिजनों को एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications