कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गडकरी के पुतले फूंके

कांग्रेस के तकरीबन 30 कार्यकर्ता स्थानीय अलबर्ट एक्का चौक पर शनिवार दोपहर इकट्ठा हुए और गडकरी के पुतले जलाए। कार्यकर्ताओं ने गडकरी के खिलाफ नारेबाजी भी की।
पढ़ें: अफजल गुरू कांग्रेस का दामाद है: गडकरी
कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने कहा, "ऐसा लगता है कि गडकरी ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। उन्हें उपचार के लिए किसी मानसिक चिकित्सालय भेजा जाना चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि गुरूवार को गडकरी ने देहरादून में एक रैली को संबोधित करते हुए संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को कांग्रेस पार्टी का दामाद कहा था। गडकरी इससे पहले भी अपनी अभद्र टिप्पणियों के कारण आलोचना का शिकार हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications