पाकिस्तान में विस्फोट में मृतकों की संख्या 105 हुई
इस्लामाबाद, 11 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर कबायली क्षेत्र मोहम्मद एजेंसी में शुक्रवार को हुए आत्मघाती कार बम हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 105 हो गई है।
स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार याकाघुंड के अस्पताल में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई जबकि बचावकर्मियों ने घटनास्थल से एक व्यक्ति का शव बरामद किया।
स्थानीय सरकारी अधिकारी रसूल खान ने बताया कि तीन लोगों के मरने की पुष्टि की गई है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को हुए आत्मघाती हमले में सरकारी इमारते और दुकानें नष्ट हो गई थीं जबकि कई लोग मलबे में दब गए थे। प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालीबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications