ऑपरेशन से अलग हुईं बेटियों से 6 माह बाद मिली मां

करीब छह माह पहले साढ़े तीन साल की उम्र की जुड़वा बहनों कृष्णा और तृष्णा को ऑस्ट्रेलिया में एक लंबे ऑपरेशन के जरिए अलग किया गया था। अपनी बेटियों से मिलने ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बांग्लादेश में रहने वाली उनकी गरीब मां लवली मलिक के पास हवाई सफर के लिए पैसे नहीं थे लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया के एक भारतीय मूल के व्यक्ति एटम रहमान ने उनकी यह ख्वाहिश पूरी करा दी है।

'डेली स्टार' में रविवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक लवली मलिक के वीजा और सभी खर्चो का भुगतान रहमान ने ही किया।

इन बच्चियों के पिता खुलना जिले में एक जूट मिल में मजदूर हैं। ऑस्ट्रेलिया में मोइरा केली उनकी बच्चियों के लिए अभिभावक की भूमिका निभा रही हैं। इन बच्चियों को ढाका के मिशनरी समाज सेवकों की संस्था चिल्ड्रन्स होम ने इलाज के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजा था।

ऑपरेशन से पहले इन बच्चियों के सिर जन्म से ही एक-दूसरे से जुड़े थे। पिछले साल 16 नवंबर को मेलबर्न के रॉयल चिल्ड्रेन्स अस्पताल में इन्हें एक लंबे ऑपरेशन के जरिए सफलता पूर्वक अलग किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+