चीन में 2.4 करोड़ युवा रह जाएंगे अविवाहित!

समाचार पत्र 'पीपुल्स डेली' के अनुसार एक सरकारी संस्था 'चाइनीज एकेडमी ऑफ सोशल साइंस' (सीएएसएस) ने कहा है कि देश में लिंग असंतुलन बढ़ रहा है।

राष्ट्रीय जनसंख्या एवं परिवार नियोजन आयोग के निदेशक ली बीन ने बताया कि चीन में वैश्विक औसत से लिंग अनुपात ज्यादा है। वर्ष 2005 की जनगणना के मुताबिक पैदा होने वाले लड़के-लड़कियों का अनुपात 120:100 का है। वैश्विक औसत के अनुसार 103 पुरुषों पर 100 महिलाएं हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि पहले से ही बिगड़ चुके लिंग संतुलन की वजह से चीनी युवाओं को दुल्लहन तलाशने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। शहरों में रहने वाले युवा अब ग्रामीण इलाकों में पत्नी की तलाश कर रहे हैं। इसकी वजह से ग्रामीण युवाओं के सामने परेशानी खड़ी हो गई है क्योंकि शहरी लोगों की आय अधिक होती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+