उप्र में बारिश, गर्मी से राहत
अब तक मानसून की बारिश से वंचित पूर्वाचल में शनिवार को जमकर वर्षा देखने को मिली। वाराणसी, इलाहाबाद, महराजगंज, बांसगांव, सोनभद्र, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित पूर्वाचल और तराई के विभिन्न जिलों में बादल जमकर बरसे। आंकड़ों के मुताबिक बलरामपुर में सबसे ज्यादा 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
पिछले 24 घंटों के दौरान वाराणसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी में शनिवार शाम 22 मिलीमीटर बारिश हुई थी।
इसके अलावा आगरा में 38.0 डिग्री, कानपुर में 37.0 डिग्री, इलाहाबाद में 38.0 डिग्री और राजधानी लखनऊ में 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने यहां रविवार को संवाददाताओं से कहा कि पूर्वाचल में अगले 48 घंटों के दौरान रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में भी अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications