बम की धमकी के बाद ब्राजील उतरा फ्रांसीसी विमान
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विमान में चालक दल के 18 सदस्य और 405 लोग सवार थे। विमान रियो डि जनेरियो से पेरिस जा रहा था जब नियंत्रण कक्ष को विमान में बम होने की सूचना मिली।
ब्राजीली समाचार पत्र ओ ग्लोबो के अनुसार बोइंग 747 को हवाई अड्डे पर उतरते ही निर्जन स्थान पर खड़ा कर दिया गया लेकिन जांच करने पर उसमें कोई बम नहीं मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications