नाव पलटने से 3 डूबे, 8 लापता
मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के वसाई समुद्र तट के नजदीक रविवार शाम एक नाव के पलटने से उसमें सवार तीन लोग डूब गए और आठ लापता हैं।
पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार वसाई से तीर्थस्थल उतान जाने के लिए नाव पर 29 लोग सवार हुए थे। तीन शव बरामद किए गए हैं। आठ लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
उन्होंने बताया कि 18 लोग तैरकर सुरक्षित निकलने में कामयाब हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications