पीएसएलवी का प्रक्षेपण सोमवार को, उल्टी गिनती शुरू

चेन्नई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) राकेट का प्रक्षेपण सोमवार सुबह 9.22 बजे किया जाएगा। इसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। यह राकेट एक मानचित्रण-यंत्र सहित पांच उपग्रहों को साथ लेकर उड़ान भरेगा।

44 मीटर लंबे और 230 टन वजन वाले प्रक्षेपण यान की उल्टी गिनती शनिवार को शुरू हो गई।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के निदेशक एस. सतीश ने आईएएनएस को बताया, "उल्टी गिनती बिना किसी बाधा के प्रगति पर है। हम सोमवार को प्रक्षेपण करने की तैयारी में जुट गए हैं।

राकेट को यहां से लगभग 80 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया जाएगा। यह 694 किलोग्राम के उपग्रह काटरेसैट-2बी और एक अल्जीरियाई उपग्रह अलसैट (116 किलोग्राम) को अपने साथ लेकर उड़ान भरेगा।

यह तीन लघु उपग्रहों- कनाडा के एनएलएस-6.1,स्विट्जरलैंड के एनएलएस-6.2 तथा बेंगलुरू एवं हैदराबाद के इंजीनियंरिंग के छात्रों द्वारा तैयार स्टडसैट को भी साथ ले जाएगा।

इसरो के एक अधिकारी के अनुसार रविवार रात 9.30 बजे यान में द्रव ईंधन भरा गया। गणनाओं के लिए मध्यरात्रि को राकेट की इलेक्ट्रानिक प्रणाली को चालू कर दिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+