पाकिस्तान में 32 आतंकवादी मारे गए
रविवार को समाचार पत्र डॉन न्यूज ने लिखा है कि शनिवार की सुबह आतंकवादियों ने दवा तोई क्षेत्र में एक चेक पोस्ट पर हमला किया, जिसमें सुरक्षा बलों के 18 जवान घायल हो गए।
इसके बाद हेलीकॉप्टरों की मदद से सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें 14 आतंकवादी मारे गए।
कारवन मंजा क्षेत्र में एक अन्य मुठभेड़ में 12 आतंकवादी मारे गए। इस मुठभेड़ के दौरान तीन सुरक्षाकर्मी मारे गए जबकि 17 अन्य घायल हो गए।
शनिवार दोपहर को आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों के एक काफिले पर किए गए हमले में तीन सुरक्षाकर्मी मारे गए जबकि जवाबी कार्रवाई में छह आतंकवादी मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications