अफगानिस्तान में 6 पुलिसकर्मियों की मौत
इमाम साहेब जिले के गवर्नर अयूब हक्यार ने कहा, "शनिवार रात को इमाम साहेब जिले के सतर पेरही क्षेत्र में आतंकवादियों ने पुलिस बल की चौकी पर हमला कर दिया।" इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है। कुंदूर के ताजिकिस्तान से लगे क्षेत्र में इमाम साहिब जिला स्थित है।
इस बीच तालिबान के एक स्वयंभू प्रवक्ता जबिदुल्ला मुजाहिद ने अज्ञात स्थान से मीडिया से बातचीत में इस हमले की जिम्मेदारी ली। उसने कहा कि उसके साथियों ने नौ पुलिसकर्मियों की हत्या की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications