जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादी ढेर
पुलिस के एक प्रवक्ता ने रविवार को बताया, "जम्मू से लगभग 150 किलोमीटर दूर कालाकोट के कनोट इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार देर रात मुठभेड़ हुई।"
प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी मारा गया जबकि एक अन्य फरार होने में सफल हो गया। दूसरे आतंकवादी की तलाश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications