छत गिरने से दंपति की मौत
चण्डीगढ़ के उपनगर मनी माजरा में पुलिस एवं पड़ोसियों ने मिलकर मलबे से रामजी पटेल और उसकी पत्नी लोचन के शव निकाले।
पुलिस के अनुसार लोगों के मना करने पर भी दंपति ने घर के भीतर सोने की जिद की। घर की छत रविवार तड़के गिर गई।
घर के गिरने की आंशका से पड़ोसियों के कहने पर दंपति ने शनिवार को अपने दो बच्चों को रिश्तेदार के पास भेज दिया, लेकिन पति-पत्नी वहीं रह गए। वे किराये के मकान में रह रहे थे।
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दंपति पांच वर्षो से उस घर में रह रहा था। वे लोग एक दिन पहले ही छुट्टी बिताकर अपने गांव से लौटे थे।
मकान मालिक एवं पड़ोसियों ने दंपति से कहा था कि घर काफी जर्जर हो गया है और कभी भी गिर सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications