दिल्ली में गर्मी और उमस बरकरार
नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्लीवासियों को रविवार को भी तपिश और उमस से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के मुताबिक आंशिक बादल छाये रहेंगे।
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से थोड़ा अधिक था।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "आंशिक बादल छाये रहेंगे और आंधी आने की संभावना है।"
दिल्ली में इस सत्र में अभी तक 116.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो औसत से 23 फीसदी अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications