पाकिस्तान में 22 आतंकवादी ढेर
इस्लामाबाद, 11 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कबायली इलाके में अफगानिस्तान की सीमा के नजदीक रविवार को सेना ने हवाई हमले किए जिसमें 22 आतंकवादी ढेर हो गए और कई अन्य घायल हो गए।
ओरकजई जिले के तीन गांवों में हवाई हमले किए गए। यहां तालिबान और अलकायदा आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बल अक्टूबर 2009 से अभियान चलाए हुए है।
अर्धसैनिक बल फ्रंटिरयर कार्प्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमारे लड़ाकू विमान आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बना रहे हैं।
एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा कि हमले में 22 आतंकवादी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
सेना के मुताबिक अब तक के अभियान में 1000 से अधिक तालिबान आतंकवादी मारे जा चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि ये हवाई हमले मोहमंद जिले में किए गए दो आत्मघाती हमले के दो दिन बाद किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications