गुड़गांव के फार्महाउस से तेंदुआ बरामद

गुड़गांव, 11 जुलाई (आईएएनएस)। गुड़गांव के अरावली क्षेत्र स्थित फार्महाउस 'कंट्री विला' से पांच साल की एक मादा तेंदुआ बरामद की गई। इस क्षेत्र को राष्ट्रीय राजधानी का उपग्रह नगर (सेटेलाइट टाउन) भी कहा जाता है।

एक वन अधिकारी ने रविवार को बताया, "फार्म हाउस के मालिक ने तेंदुआ को फंदा डालकर तब पकड़ा, जब वह उसके कुत्ते को खा गई। हमने उसे कुछ देर अपने पास रखकर बाद में जंगल में छोड़ दिया।"

ग्रामीणों ने हालांकि वन अधिकारी से शिकायत की कि कंट्री विला के मालिकों ने वन क्षेत्र पर कब्जा जमा लिया है। उन्होंने कहा कि अरावली इलाका वन क्षेत्र है और यहां वन्य प्राणी हमेशा देखे जाते हैं।

एक स्थानीय व्यक्ति राम पाल ने बताया, "फार्म हाउस अवैध रूप से बनाए गए हैं। लोगों ने वन क्षेत्र पर कब्जा कर रखा है। उन्हें तेंदुए को नहीं पकड़ना चाहिए।"

वन अधिकारियों ने मार्च, 2008 में इसी क्षेत्र में एक तेंदुए को पकड़ा था। कुछ महीने बाद एक तेंदुआ राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहन की चपेट में आकर मारा गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+