जापान में सत्ताधारी गठबंधन को नहीं मिलेगा बहुमत (लीड-1)
टोक्यो, 11 जुलाई (आईएएनएस)। जापानी प्रधानमंत्री नाओतो कान की डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान (डीपीजे) अपने गठबंधन साझेदार के साथ रविवार को ऊपरी सदन के लिए हुए मतदान में जीत दर्ज नहीं करा पाएंगी। जीत के लिए 56 सीटों की जरूरत होगी। यह जानकारी मीडिया में आई खबरों में दी गई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक शाम आठ बजे मतदान केंद्रों के बंद हो जाने के बाद कुछ जापानी मीडिया द्वारा जारी एक्जिट पोल में दर्शाया गया है कि डीपीजे और उसकी साझेदार, पीपुल्स न्यू पार्टी को 50 से कम सीटें मिलेंगी, जबकि मुख्य विपक्षी लिबरल डेमोकेट्रिक पार्टी (एलडीपी) लगभग 50 सीटें हासिल करेगी और सबसे लोकप्रिय छोटी पार्टी, योर पार्टी को 10 सीटें प्राप्त होंगी।
न्यूज रिपोर्ट में कहा गया है कि तीन सालों के दौरान जापान के पांचवें प्रधानमंत्री बने कान ने अपने करीबी सहायक को बताया कि वह परिणाम आने के बाद इस्तीफा नहीं देंगे।
बहुमत हासिल करने में विफल होने के बाद सरकार के लिए अपने नीतिगत एजेंडे को आगे बढ़ाना अधिक कठिन हो जाएगा। यद्यपि डीपीजे के पास निचले सदन में बहुमत है और वहां वह अधिक ताकतवर है।
सितंबर में सरकार बदलने के बाद से पहले राष्ट्रीय चुनाव में कुल 438 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया है।
पिछले वर्ष निचले सदन के लिए हुए चुनाव में डीपीजे ने भारी जीत दर्ज कराई थी और लगभग आधी सदी से अबाध तरीके से चले आ रहे एलडीपी के शासन का अंत हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications