मौसम : दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई (लीड-1)
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी के अनुसार आर्द्रता का स्तर जो पिछले कुछ दिनों से बढ़ा हुआ था और असहनीय हो गया था, उसमें 60 प्रतिशत तक कमी आई।
उन्होंने बताया, "अगले कुछ दिनों तक उमस में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है, लेकिन दिल्ली में आद्र्रता 60 प्रतिशत तक बरकरार रहेगी।"
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से थोड़ा अधिक रहा।
अधिकारी ने बताया, "रविवार को दोपहर बाद सफदरजंग, लोधी रोड, पालम और पूर्वी दिल्ली में बारिश हुई।"
दिल्ली में इस सत्र में अभी तक 116.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो औसत से 23 फीसदी अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications