यमन में अलकायदा के 10 आतंकी गिरफ्तार
यमन के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक सुरक्षा बलों ने पिछले चार दिनों में 10 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "पिछले सोमवार को आतंकवादियों के एक ठिकाने पर की गई छापेमारी में दो आतंकवादी गिरफ्तार किए गए जबकि पिछले चार दिनों में अन्य आठ आतंकियों को गिरफ्तार किया गया।"
सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाकर्मी इन संदिग्ध आतंकवादियों की हरकतों पर नजर रखे हुए थे।
पांच जुलाई को रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि सुरक्षा बलों ने अलकायदा के दो सदस्यों को मुकल्ला में गिरफ्तार किया है जबकि बाकी की खोज की जा रही है।
मंत्रालय ने कहा कि छापेमारी के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों से पता चलता है कि उनकी योजना देश के सुरक्षा मुख्यालय और तेल प्रतिष्ठानों पर हमले की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications