एफएम चैनल मराठी गाने बजाएं: मनसे
मनसे के उपाध्यक्ष वी. सारस्वत ने रविवार को आईएएनएस से कहा, "बाल ठाकरे प्रदेश में मराठी भाषी लोगों से जुड़े इस संवेदनशील और महत्वपूर्ण मुद्दे पर पूरी तरह से सही हैं। महाराष्ट्र में चल रहे चैनलों को मराठी और हिन्दी गानों को बराबर महत्व देना चाहिए।"
बाल ठाकरे ने शनिवार को एक बयान में कहा था कि निजी एफएम रेडियो चैनल एक सप्ताह में मराठी गाने बजाना शुरू करें अन्यथा उन्हें "सेना के विरोध का सामना करना होगा।"
उन्होंने कहा, "ज्यादातर एफएम चैनल मराठी गीत नहीं चला रहे हैं। वह एक हफ्ते में मराठी गीत चलाना शुरू कर दें अन्यथा सेना उनके खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी।"
सारस्वत ने एक कदम आगे बढ़ते हुए कहा कि एफएम चैनलों में मराठी लोगों को रोजगार में तरजीह दी जाए। उन्होंने कहा, "इसका मतलब मराठी मानुष के लिए आरक्षण नहीं है बल्कि इसका संबंध उन्हें प्राथमिकता देने से है।"
उन्होंने कहा, "यह सरकारी नियम है कि स्थानीय लोगों को रोजगारों में प्राथमिकता दी जाए, मनसे केवल इसे लागू करा रही है। हम केवल मराठी लोगों के अधिकारों का संरक्षण कर रहे हैं।"
ठाकरे ने कहा कि रेडियो चैनल मराठी श्रोताओं को महत्व देने के लिए बाध्य हैं।
उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र में मराठी भाषा की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications