जुहू बीच पर 3 युवकों के डूबने की आशंका
पुलिस ने कहा, "नेहरू नगर बस्ती के छह युवक जुहू बीच पर पिकनिक मनाने गए थे। जब वे वर्सोवा से जुहू के बीच स्थित उथले पानी को पार करने की कोशिश कर रहे थे तब वे ज्वार की बड़ी लहरों की चपेट में आ गए।"
तीन युवकों को बचाव दल और स्थानीय निवासियों ने बचा लिया लेकिन बाकी तीन लोगों की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने कहा, "खोजी दल बाकी तीन युवकों को खोज रहे हैं।"
जिन युवकों के डूबने की आशंका है उनकी पहचान सुहास मोर, चेतन पोटाले और कुशल गोसावी के रूप में हुई है और योगेश कामरे, तुषार काम्टेकर और एक अन्य को बचा लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications