गुड़गांव में 101 फुट ऊंचे स्तंभ पर तिरंगा फहराया
गुड़गांव, 11 जुलाई (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने रविवार को गुड़गांव में 101 फुट ऊंचे स्तंभ पर तिरंगा फहराया। इस स्तंभ का निर्माण लोकसभा सांसद नवीन जिंदल की संस्था फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने किया है। फाउंडेशन का उद्देश्य प्रदेश के सभी जिलों में ऐसे ध्वज स्तंभ बनाने का है।
यह स्तंभ गुड़गांव के लाइसर वैली पार्क में स्थापित किया गया है।
इस स्तंभ पर लगा तिरंगा नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन और लाल किले पर लगे तिरंगे से भी ऊंचा है।
हुड्डा ने कहा, "राष्ट्रीय ध्वज के सामने सब समान हैं कोई बड़ा या छोटा नहीं है। प्रत्येक भारतीय तिरंगे को गर्व से उठाता है।"
आधिकारकि जानकारी के मुताबिक, "101 फुट ऊंचे इस स्तंभ का वजन 1.5 टन है और आधार में इसकी परिधि 430 सेंटीमीटर और ऊंचाई पर इसकी परिधि 110 सेंटीमीटर है। इस स्तंभ को बनाने में 4.5 लाख रुपये का खर्च आया है। इस स्तंभ पर फहरा रहे तिरंगे पर रोशनी के लिए आधार में दो तेज रोशनी वाली 400 वॉट की स्पॉट लाइट लगाई गई हैं।"
देश में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर फहराने वाला तिरंगा उड़ीसा के अंगुल जिले में स्थित है इसकी ऊंचाई 206 फुट है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications