पश्चिम बंगाल में नक्सलियों ने अधेड़ की हत्या की
पुलिस सूत्रों के अनुसार मथुरापुर गांव निवासी उमाकांत महतो का शव सलबोनी के नीमतला इलाके से बरामद किया गया है। शव पर गोलियों के जख्म मिले हैं। घटनास्थल से नक्सलियों के पोस्टर भी पाए गए।
जिले के पुलिस उपाधीक्षक अनीष सरकार ने कहा, "हमने जांच शुरू कर दी है।"
उल्लेखनीय है कि राज्य के पुरुलिया, पश्चिम मिदनापुर और बांकुड़ा नक्सली प्रभावित जिले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications