सुपर-30 का असम में पदार्पण

गुवाहाटी, 11 जुलाई (आईएएनएस)। गरीब छात्रों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) प्रवेश परीक्षा की मुफ्त में तैयारी करा रहे पटना के नामचीन कोचिंग संस्थान सुपर-30 ने रविवार को असम में संस्थान का शुभारंभ किया।

गुवाहाटी में संस्थान का उद्घाटन करने के बाद असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने आईएएनएस को बताया, "मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व और प्रसन्नता हो रही है कि असम में सुपर-30 का विधिवत शुभारंभ हो गया है। संस्थान ने अपनी सफलता दरों में वृद्धि की बदौलत बेमिसाल ऊंचाई हासिल की है।"

उन्होंने कहा, "इसे अपने राज्य में पाकर हम खुद को भग्यशाली समझ रहे हैं। समस्त पूर्वोत्तर के छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।"

पहले की तरह इस वर्ष भी संस्थान के पटना केंद्र के सभी 30 छात्रों ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा में सफलता पाई है। इस परीक्षा में कामयाबी हासिल करना प्राय: प्रत्येक भारतीय युवा का सपना रहता है।

उल्लेखनीय है कि भारत की प्रमुख फर्म ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) ने 10 महीने पहले संस्थान के लिए पूर्णत: आवासीय कार्यक्रम प्रायोजित किया था।

ओआईएल के अध्यक्ष-सह प्रबंध निदेशक एन.एम. बोरा ने बताया, "आईआईटी में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र जो असम और अरुणाचल प्रदेश के गरीब परिवारों से आते हैं, वे इस कोचिंग संस्थान के पहले बैच के हिस्सा होंगे। इन छात्रों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार तथा समूह-विमर्श के आधार पर किया गया है।"

सुपर-30 के संरक्षक तथा पूर्व पुलिस अधिकारी अभयानंद ने संस्थान के अन्य सदस्यों के साथ साक्षात्कार पीठ की अध्यक्षता की।

ज्ञात हो कि सुपर-30 'रामानुजन स्कूल ऑफ मैथमेटिक्स' के बैनर तले इस महत्वाकांक्षी एवं प्रेरणादायक शैक्षणिक कार्यक्रम का संचालन कर रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+