'कश्मीर में हासिल सफलता का फायदा उठाने में विफल रहे'
सिंह ने एनडीटीवी से कहा, "कश्मीर के हालात पिछले कुछ समय से तनावपूर्ण हैं और इसके कई कारण हैं। इसके पीछे का मूल कारण है कि हमने जो सफलता हासिल की उसका लाभ उठाने में विफल रहे।"
सेना प्रमुख ने कहा कि सेना ने एक निश्चित स्तर तक स्थिति को नियंत्रण में ला दिया जहां से घाटी में शांति लाने के लिए प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए और भी कदम उठाए जाने चाहिए थे।
उन्होंने कहा, "जहां तक सेना का संबंध है मेरा मानना है कि सुरक्षा बलों ने काफी अधिक काम किया है। स्थिति को ऐसे स्तर तक लाया गया जहां बेहतरी के लिए और भी कदम उठाए जाने चाहिए थे।"
अशांत स्थिति में सुधार के लिए आवश्यक कदमों की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा, "सबसे पहले हिंसक विरोध प्रदर्शनों के पीछे के तत्वों की पहचान के लिए ठोस प्रयास करने की आवश्यकता है।"
सिंह ने कहा, "वे कुछ ही हैं। उनमें से कुछ फोन से निर्देश देने वाले हैं। उनकी पहचान करनी है। प्रदर्शनों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने वाले लोग हैं। उनकी पहचान होनी चाहिए।"
उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन और निर्वाचित प्रतिनिधियों को आम आदमी का भरोसा जीतना और उसे ऐसे प्रदर्शनों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications