कलह बंद करें भारतवंशी राजनीतिज्ञ : रजाक
एमआईसी मलेशिया में भारतीय समुदाय के लोगों की सबसे बड़ी पार्टी है। एमआईसी की 64वीं वार्षिक आम सभा में रजाक ने 3,000 प्रतिनिधियों और पर्यवेक्षकों से कहा, "लड़ाई मत करिए और एमआईसी को बर्बाद मत करिए। यह आप सभी से मेरा निवेदन है।"
एमआईसी, सत्ताधारी गठबंधन, बारिसान नासीनल का एक घटक है। रजाक इस गठबंधन के प्रमुख हैं।
रजाक की चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब वह मार्च 2013 में होने वाले अगले आम चुनाव के लिए गठबंधन को तैयार कर रहे हैं।
एमआईसी के अलावा कुछ अन्य पार्टियां भी हैं, जिनका 17 लाख भारतीय समुदाय में अच्छा खासा जनाधार है। इनमें कुछ पार्टियां ऐसी भी हैं, जो एमआईसी से टूट कर बनी हैं।
रजाक ने कहा कि 7.9 प्रतिशत भारतीयों वाले एक छोटे समुदाय में अब और विभाजन हितकर नहीं होगा।
रजाक ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा, "एमआईसी की 3,000 शाखाएं हैं। आप खुद से पूछिए कि भारतीय समुदाय क्या चाहता है, यह कि मैं अधिक प्रभावी नेता कैसे बन सकता हूं? अंदरूनी राजनीति केवल एमआईसी को बर्बाद ही करेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications