अमानवीय हालात में हैं अर्जेटीना की महिला कैदी
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि ये हालत मानवाधिकारों का उल्लंघन है और महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह के भेदभाव को खत्म करने वाले संयुक्त राष्ट्र समझौते के बिलकुल उलट है।
रिपोर्ट में कहा गया है, "महिलाओं की आवश्यकताओं पर विचार नहीं किए जाने से स्थिति और बदतर हुई है।"
इससे पर्याप्त स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अभाव और महिला कैदियों के साथ होने वाली हिंसा, बदसलूकी और उन्हें दी जाने वाली यातनाओं पर सवालिया निशान लगता है।
करीब 60 फीसदी महिलाएं मादक पदार्थ तस्करी के मामले में गिरफ्तार की गई हैं। इनमें से बहुत सी महिलाओं के खिलाफ मुकदमा भी शुरू नहीं हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications