उमर ने मुझे जार्ज बुश की तरह अल्टीमेटम दिया : महबूबा
महबूबा ने यहां पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा, "वह जार्ज बुश की तरह मुझे अल्टीमेटम दे रहे थे। वह मुझे यह बताने की कोशिश कर रहे थे कि या तो मैं उनके साथ हूं या या उनके खिलाफ।"
उन्होंने कहा, "बैठक का कोई भी परिणाम नहीं निकलने वाला।"
उल्लेखनीय है कि राज्य की वर्तमान स्थिति पर चर्चा के लिए उमर ने सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications