भारत में नहीं दिखाई देगा पूर्ण सूर्य ग्रहण
यह सूर्य ग्रहण दक्षिण प्रशांत महासागर क्षेत्र में और अर्जेटिना और चिली जैसे दक्षिण अमेरिकी देशों में दिखाई देगा। हर 18 महीने पर पूर्ण सूर्यग्रहण लगता है।
सूर्य ग्रहण तब लगता है, जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और चंद्रमा सूर्य को आंशिक रूप से या पूर्ण रूप से ढक लेता है, जैसा कि पृथ्वी से दिखाई देता है।
साइंस पॉपुलराइजेशन एसोसिएशन ऑफ कम्युनिकेटर्स एंड एजुकेटर्स (एसपीएसीई) के अध्यक्ष चंदर भूषण देवगन ने कहा, "पूर्ण सूर्यग्रहण केवल दक्षिणी गोलार्ध से लगी एक पतली पट्टी से दिखाई देगा, खासतौर से दक्षिण प्रशांत महासागर के ऊपर से। इसके अलावा भारत और बाकी दुनिया के लोग इस पूर्ण सूर्य ग्रहण को नहीं देख पाएंगे।"
यह सूर्य ग्रहण, भारतीय समयानुसार रात 10.40 बजे शुरू होगा और रात 1.04 बजे अपने शिखर पर होगा। यह ग्रहण भोर में तड़के 3.27 बजे समाप्त हो जाएगा। सूर्य का गोला पांच मिनट और 20 सेकंड के लिए पूर्ण रूप से ढंका रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।े












Click it and Unblock the Notifications