अनुमान से ज्यादा बढ़ेगी बांग्लादेश की जनसंख्या
कुछ साल पहले देश के परिवार नियोजन कार्यक्रम ने दुनियाभर की प्रशंसा प्राप्त की थी लेकिन अब यहां विवाहित महिलाओं में गर्भनिरोधकों के उपयोग में कमी दर्ज की जा रही है।
संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन ने 1984 में बांग्लादेश की जनसंख्या वर्ष 2020 तक 17.8 करोड़ होने का अनुमान लगाया था।
ढाका विश्वविद्यालय के जनसंख्या विज्ञान विभाग के परियोजना निदेशक, "नए अनुमान से जनसंख्या में तेज वृद्धि का संकेत मिल रहा है इससे सामाजिक क्षेत्र पर काफी बुरा असर पड़ेगा।"
खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने कहा कि बांग्लादेश सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व वाले देशों में से एक है फिलहाल यहां की जनसंख्या 15 करोड़ है।
बांग्लादेश में 2007 में हुए स्वास्थ्य सर्वे के मुताबिक देश की जनसंख्या प्रतिवर्ष 1.43 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है और गर्भ निरोधकों के उपयोग में वर्ष 2004 से 2007 के बीच दो प्रतिशत की कमी आई है।
सर्वे के मुताबिक वर्ष 2004 में गर्भनिरोधकों का उपयोग करने वाली महिलाओं की संख्या 58 प्रतिशत थी जो वर्ष 2007 में घटकर 56 प्रतिशत हो गई।
विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर अकादमियों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और अन्य जानकारों ने न्यू एज समाचार पत्र से कहा कि जनसंख्या में तेज वृद्धि से संसाधनों और भूमि की कमी की समस्या गंभीर रूप ले रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications