वाहन चोरों के अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़
पुलिस ने मोहाली के खरार शहर से गिरफ्तार जोवनजीत सिंह और मनील धुरिया के पास से 33 लाख रुपये मूल्य की कारें बरामद की हैं। इनमें एक बोलेरो जीप, एक इनोवा, तीन इंडिगो और दो जेन हैं।
जिले के पुलिस प्रमुख एस. पी. एस. भुल्लर ने आईएएनएस को बताया, "वाहन चोरों का गिरोह पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में सक्रिय था। इन राज्यों के विभिन्न हिस्सों से वे महंगी कारें चुराते थे।"
उन्होंने बताया, " वे लोग अमृतसर की एक कंपनी से फर्जी पंजीकरण और बीमा के कागजात बनवाते थे और वाहनों को सीधे-साधे ग्राहकों को बेच देते थे।"
दोनों से पूछताछ चल रही है और पुलिस अन्य राज्यों में इनके संबंधों का पता लगा रही है।
भुल्लर ने कहा, "यह निश्चित है कि इसमें और अधिक लोग शामिल हैं और आने वाले दिनों में पुलिस को और वाहनों को बरामद होने की उम्मीद है।"
एक अन्य घटना में हरियाणा पुलिस ने पंजाब के फिरोजपुर शहर से चार लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से छह लाख रुपये की कीमत वाली एक चोरी की बोलेरो जीप बरामद की।
हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "आरोपियों ने 15 जून को ऋषिकेश से चंडीगढ़ के लिए वाहन किराए पर लिया था। पंचकुला जिले में प्रवेश करते ही उन लोगों ने चालक को पीटा और उससे मोबाइल फोन सहित 7,000 रुपये छीन लिया। बाद में उसे बोलेरो से बाहर फेंककर फरार हो गए।"
उन्होंने बताया, "हम पिछले कई दिनों से उन्हें तलाश रहे थे। शनिवार को उन्हें फिरोजपुर शहर से गिरफ्तार करने के बाद वाहन बरामद किया गया। उनके पास से धारदार हथियार भी बरामद किए गए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications