बारिश के बाद मौसम खुशगवार
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब और हरियाणा के विभिन्न भागों में और बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "राज्य के विभिन्न भागों में रविवार रात को हम सामान्य से लेकर तेज बारिश की उम्मीद कर रहे हैं। पंजाब के विभिन्न भागों में सोमवार को तेज बारिश होने और तूफानी हवाएं चलने की भी उम्मीद है।"
अधिकारियों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ है।
चण्डीगढ़ में शनिवार सुबह से ही 19.4 मिलीमीटर दर्ज की गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से तीन डिग्री नीचे था।
गौरतलब है कि हरियाणा के बाढ़ प्रभावित जिले अंबाला में पांच से सात जुलाई के बीच 600 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications