बरसों बाद सार्वजनिक जीवन में दिखे कास्त्रो
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सरकारी 'क्यूबाडेट वेबसाइट' ने पांच फोटो जारी किए हैं। इन चित्रों को कास्त्रो के पुत्र एलेक्स ने बुधवार को राष्ट्रीय विज्ञान शोध केंद्र के दौरे के समय लिया था।
पूर्व राष्ट्रपति शोध केंद्र की 45वीं वर्षगांठ के मौके पर पहुंचे थे। उनके पहुंचने की खबर सुनते ही कर्मचारी उनके स्वागत के लिए एकत्र हो गए।
कास्त्रो के नेतृत्व में क्रांतिकारियों ने वर्ष 1959 में बतिस्ता की तानाशाही को समाप्त कर दिया। इसके बाद कास्त्रो राष्ट्रपति बने और वर्ष 2006 में खराब स्वास्थ्य के कारण उन्होंने पद से इस्तीफा दिया। कास्त्रो के स्थान पर उनके छोटे भाई रॉल कास्त्रो राष्ट्रपति बने।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications