अफगानिस्तान में 11 सुरक्षाकर्मियों और जिला गवर्नर की मौत (लीड-1)

प्रांत के गवर्नर मोहम्मद उमर ने कहा कि शनिवार की रात सड़क किनारे हुए एक विस्फोट में कुंदूज प्रांत के क्वोलेह जिले के गवर्नर मालेम अजीज की मौत हो गई। विस्फोट में उनका वाहन तबाह हो गया।

विस्फोट में अजीज के चालक की भी मौत हो गई। इस घटना में उनका बेटा और अंगरक्षक घायल हो गए।

तालिबान के प्रवक्ता जुबिल्ला मुजाहिद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

इसके अलावा के कुंदूज प्रांत के इमाम साहेब जिले में शनिवार रात को अफगान सीमा पुलिस बल की एक चौकी पर आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में छह पुलिसकर्मी मारे गए।

इमाम साहेब जिले के गवर्नर अयूब हक्यार ने कहा, "शनिवार रात को इमाम साहेब जिले के सतर पेरही क्षेत्र में आतंकवादियों ने पुलिस बल की चौकी पर हमला कर दिया।" इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है। कुंदूर के ताजिकिस्तान से लगे क्षेत्र में इमाम साहिब जिला स्थित है।

सीमा पुलिस के एक अधिकारी ने हालांकि कहा कि हमले में नौ पुलिसकर्मी मारे गए हैं।

अपेक्षाकृत शांत रहने वाले उत्तरी क्षेत्र में कुंदूज सबसे खतरनाक प्रांत है। कई जिलों में आतंकवादी सक्रिय है।

उधर, बादखशान प्रांत में सड़क किनारे हुए एक विस्फोट में सुरक्षाबलों का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। प्रांत के पुलिस प्रमुख अघा नूर केंतूज ने यह जानकारी दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+