महबूबा से बैठक में शामिल होने का प्रधानमंत्री का आग्रह
महबूबा मुफ्ती के एक नजदीकी सूत्र ने आईएएनएस से कहा, "हां प्रधानमंत्री ने शनिवार रात उनको फोन किया और बैठक में शामिल नहीं होने के पार्टी के फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा।"
मुख्यमंत्री के वार्ता के प्रस्ताव को महबूबा ने एक टेलीविजन कार्यक्रम पर खारिज करते हुए कहा था कि उनकी पार्टी चाहती है कि कश्मीर समस्या को सुलझाने के लिए प्रधानमंत्री हस्तक्षेप करें। इसके बाद प्रधानमंत्री ने महबूबा को फोन किया।
महबूबा के सहायक ने कहा कि पीडीपी अभी तक सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होने के अपने फैसले पर कायम है। बहरहाल अध्यक्ष आज एक संवाददाता सम्मेलन करेंगी और इस मुद्दे पर पार्टी के रुख को स्पष्ट करेंगी।
कश्मीर में हिंसा पर काबू पाने और कानून तथा व्यवस्था को बहाल करने के लिए सेना को फ्लैग मार्च के लिए बुलाए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने स्थिति पर चर्चा के सोमवार को सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications