सम्मान के नाम पर हत्या की आशंका
एक पुलिस ने बताया, "छोटी नामक किशोरी को योगेंद्र नामक लड़के से प्रेम था और दोनों विवाह के लिए राजी थे। लेकिन लड़की के परिवार ने स्पष्ट कह दिया कि यह रिश्ता उन्हें मंजूर नहीं है। लड़की ने शुक्रवार की रात फिर शादी की बात उठाई तो उसके पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसकी इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई।"
यह घटना लखनऊ से 400 किलोमीटर दूर सिखेड़ा गांव में हुई।
पुलिस ने बताया कि लड़की की अंत्येष्टि आनन-फानन में शुक्रवार देर रात ही कर दी गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि छोटी के परिवार वालों का कहना है कि उसकी 'स्वाभाविक मौत' हुई है।
इंडो-एशिया न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications