महंगाई के विरोध में राजद-लोजपा ने किया बिहार बंद
प्रशासन मुस्तैद
इसके अलावा जहानाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-83 को तथा छपरा, सासाराम, दरभंगा बक्सर, कैमूर में मुख्य मार्गो को बंद समर्थकों ने जाम कर रखा है। भागलपुर और हाजीपुर में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोके जाने की खबर है। बंद के कारण सड़क पर वाहन कम नजर आ रहे हैं वहीं आवागमन ठप होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बंद समर्थकों ने लगाया जाम
इधर, बंद के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी पुलिस अधीक्षकों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक पी़ क़े ठाकुर ने शनिवार को कहा कि सभी संवेदनशील क्षेत्रों में दंडाधिकारियों तथा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया गया है।पटना में 25 संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा इन स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। अशांति फैलाने वाले और यातायात बाधित करने वालों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications