झमाझम बारिश में नहाया पटना
पटना। पटना एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार देर रात बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। पटना में शनिवार को भी आसमान पर बादल छाये हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पटना में पिछले 12 घंटे के दौरान 21.6 मिलीमीटर जबकि भागलपुर में 1. 7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
बिहार में बारिश, गर्मी से राहत
पटना में शनिवार को सुबह का तापमान 27. 5 डिग्री सेल्सियस, गया में 31. 5, भागलपुर में 28 तथा पूर्णिया में 25़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले चौबीस घंटे के दौरान पटना का अधिकतम तापमान 38.1 तथा गया का 39. 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी निदेशक एस़ आई़ लश्कर ने शनिवार को बताया कि अगले एक-दो दिनों में राज्य में भारी बारिश होने की संभावना है।













Click it and Unblock the Notifications