अफजल गुरू कांग्रेस का दामाद है: गडकरी

Nitin Gadkari
देहरादून। भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी की जुबान गाहे-बगाहे फिसलती रहती है। वो अक्सर अपने बेलगाम बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। ताजा मामला देहरादून का है जहां गडकरी भाजपा की रैली को संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए गडकरी बोल पड़े क्या संसद पर हमले का दोषी अफजल गुरू कांग्रेस का दामाद है जो उसे अभी तक फांसी की सजा नहीं मिली। इसके आगे जोड़ते हुए गडकरी ने ये भी कहा कि कांग्रेस डरपोक लोगों की पार्टी है जो ना तो आतंकवाद से मुकाबला कर सकती है और ना ही इससे निजात दिला सकती है।

अपनी टिप्पणी से गडकरी ने सालों से लटके पड़े अफजल गुरू की फांसी के मामले को तो हवा दे दी मगर अपनी बेलगाम जुबान के लिए एक बार फिर चर्चा में आ गए। गौरतलब है कि कुछ ही समय पहले गडकरी आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और सपा नेता मुलायम सिंह यादव पर भी अमर्यादित टिप्पणी कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+