महिला ने विमान से कूदने की कोशिश की

चालक दल के सदस्यों और यात्रियों ने महिला को ऐसा करने से रोका और उसे काबू किया। इसकी वजह से विमान को आपात स्थिति में विन्नीपेग में उतारना पड़ा, जहां महिला को गिरफ्तार किया गया। विन्नीपेग पुलिस के प्रवक्ता शौन कार्नले ने कहा, "महिला बिलकुल दरवाजे के सामने खड़ी थी और कूदने का प्रयास कर रही थी।"
उन्होंने बताया, "महिला ने कुछ बोला जिससे लगा कि वह छलांग लगाना चाहती है।" कार्नले ने कहा, "अगर यात्रियों और विमान के कर्मचारियों ने महिला को काबू में करने की कोशिश नहीं की होती तो कोई गंभीर घटना हो सकती थी।"












Click it and Unblock the Notifications